पशु चिकित्सा शिविर में पशुपालकों को दवा वितरित करते एसएसबी जवान।
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी ने शनिवार को सीमावर्ती गांव टंगफसरी में पशु चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में 37 पशुपालकों ने अपने पशुओं का पंजीकरण कराया। पंजीकरण के बाद 108 पशुओं की स्वास्थ्य जांच कर उपचार किया गया और दवाएं वितरित की गईं। पशु चिकित्साधिकारी सोनवा डॉ. इमरान खान ने पशुओं की जांच की और आवश्यक दवाएं दीं। उन्होंने बताया कि कुछ पशुओं की सर्जरी भी की गई। पशुपालकों को पशुओं के आसपास साफ-सफाई रखने, पौष्टिक आहार देने तथा समय-समय पर टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया गया।