फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 10 युवतियों को दिया गया फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण

Tue, 08 Sep 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
प्र​शिक्षण के बाद एसएसबी के अ​धिकारी के साथ माैजूद बच्चे।
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी के डी समवाय सुइयां की ओर से 10 युवतियों के लिए आयोजित फूड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हो गया। समापन पर सभी युवतियों को कार्यवाहक कमांडेंट ललेंद्र रत्नाकर ने प्रमाणपत्र प्रदान किया। कमांडेंट ने बताया कि प्रशिक्षण में युवतियों को अचार, पापड़ और जैम जैसे खाद्य पदार्थों के निर्माण का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया है। साथ ही स्वच्छता और सुरक्षित रख-रखाव के तरीके भी सिखाए गए हैं। प्रेरणा फाउंडेशन के प्रशिक्षकों ने युवतियों को सभी बारीकियां बताईं ताकि युवतियां स्वरोजगार कर स्वावलंबी बन सकें। इस दौरान उप कमांडेंट गोवर्धन पुजारी, सहायक कमांडेंट राहुल भरत माली, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें