फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 10 हजार मासिक मिले मानदेय

Tue, 16 May 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनाने वाले रसोइयों को 65 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जा रहा है। इससे रसोइयों का परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में रसोइयों ने सोमवार को राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट के बैनर तले कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान रसोइयों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव को सौंपे ज्ञापन में राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट की जिलाध्यक्ष संगीता देवी ने कहा है कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों का मानदेय कई माह से बकाया है। जिसका भुगतान कराया जाए। मौजूदा समय उन्हें 65 रुपये प्रतिदिन की दर से मानदेय दिया जा रहा है। जो काफी कम है। इससे परिवार के भरण-पोषण में असुविधा होती है।
विज्ञापन

ऐसे में हमें कम से कम 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिलाया जाए। साथ ही रसोइयों को बार बार हटाने व चयन प्रक्रिया समाप्त की जाए। किसी भी दुर्घटना, चोट व मोच लगने पर हमारा सरकारी इलाज भत्ता मुक्त कराया जाए। साथ ही कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर पांच लाख रुपये का बीमा कराया जाए। इस दौरान काफी संख्या में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइया मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें