फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बुखार से ग्रस्त हीटर जलाकर सोए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। हीटर जलाकर सोए बुखार से ग्रस्त 21 वर्षीय युवक की मंगलवार रात मौत हो गई। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। वहीं बीकॉम फाइनल का छात्र था। युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है। बाद में परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


गांव भूरा निवासी आर्मी से रिटायर ब्रह्मपाल खेती करते हैं। ब्रह्मपाल फौजी के एक बेटा 21 वर्षीय राजन और तीन बेटियां हैं। राजन कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र था। राजन के चाचा प्रमोद ने बताया कि राजन को पिछले दो दिन से बुखार आ रहा था। गांव के ही एक डॉक्टर से बुखार की दवाई ले रहा था। मंगलवार रात अत्यधिक ठंड के कारण राजन कमरे में हीटर जलाकर सो गया। रात्रि करीब 2:00 बजे राजन को बेचैनी होने लगी और सांस लेने में भी दिक्कत आने लगी। इसके बाद राजन को रात में ही शामली प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टर ने बताया कि राजन का ऑक्सीजन का स्तर काफी कम है। कुछ ही देर बाद राजन की मौत हो गई। राजन के एक विवाहित बहन और दो अविवाहित बहने हैं। इकलौते युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया। बाद में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
...
कमरे को पूरी तरह बंद नहीं करें
डा. अतुल के अनुसार, हीटर या अंगीठी का प्रयोग करते समय कमरे को पूरी तरह बंद नहीं करना चाहिए। गर्मी से धीरे-धीरे कमरे में ऑक्सीजन खत्म हो जाती है और कार्बन मोनोऑक्साइड अधिक हो जाती है। इससे व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। अगर कमरे में एक से अधिक व्यक्ति हैं तो अधिक समय तक आग या हीटर का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंगीठी जलाने के दौरान बरतें यह सावधानी

- अलाव जलाकर उसके पास न सोएं

- साथ में पानी से भरी बाल्टी जरूर रखें

- आग जलाएं तो जमीन पर सोने से बचें

- घर में अगर कोई बच्चा हो, तो आग न जलाएं

- यदि रात में हीटर, ब्लोअर या अंगीठी का इस्तेमाल करते हैं, तो इनके करीब प्लास्टिक, कपड़े, केमिकल्स न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें