फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। हरियाणा में मजदूरी करने गया बेदखेड़ी का युवक घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने रविवार सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बेदखेड़ी निवासी 24 वर्ष समून हरियाणा के पानीपत के पास एक गांव में ठेकेदार के साथ मजदूरी करने गया था। ठेकेदार ने उसे कैराना में झिंझाना बाईपास पर छोड़ दिया था और वह किसी दूसरे से लिफ्ट लेकर झिंझाना भी आ गया था। शनिवार को शाम करीब 6:30 बजे परिजनों ने समून से फोन पर बात की, जिसमें उसने बताया कि वह काठा नदी के पुल पर पहुंच चुका है। 10 मिनट में घर पहुंच जाएगा। जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने दोबारा फोन मिलाया, तो स्विच ऑफ मिला। इस पर परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने देर रात तक काफी जगह पर तलाश किया, मगर कुछ पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी थी जिस पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें