फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: देवबंद में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग। पुलिस ने रविवार की सुबह साखन गांव के समीप रेलवे ट्रेक से एक युवक का कटा शव बरामद किया है। शव की शिनाख्त न होने पर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन


साखन गांव के ग्रामीणों ने सुबह करीब 10 बजे रेलवे ट्रेक पर एक अज्ञात युवक का कटा शव पड़ा होने की तलहेड़ी पुलिस चौकी पर सूचना दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर पंचनामा भरने के बाद उसे मोर्चरी भेज दिया गया। कोतवाल एचएन सिंह ने बताया कि संभवत रात में किसी ट्रेन से गिरने के बाद कटकर मौत हुई है। मृतक की उम्र 35 से 40 के करीब है। 72 घंटे तक शव को मोर्चरी में ही रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें