फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मृत अवस्था में मिला शव

Sun, 20 Oct 2024 02:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव गंगेरू में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि धान कटाई के दौरान नलकूप से पानी भरने को लेकर दूसरे वर्ग के साथ विवाद में मारपीट हो गई थी। इसके बाद शाम को युवक कमरे में मृत अवस्था में मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसका शव बाहर निकाला। उसके गले मे चुनरी लिपटी हुई थी। पुलिस युवक द्वारा आत्महत्या किया जाना मान रही है। परिजनों की तरफ से पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

गांव गंगेरू में शनिवार को अलग-अलग वर्ग के दो परिवार खेत पर धान की कटाई कर रहे थे। धर्मपाल का 18 वर्षीय पुत्र मनोज दोपहर के समय खेत में नलकूप से पानी भरने के लिए गया था। पानी भरने को लेकर दूसरे पक्ष के युवक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष की महिलाएं भी वहां आ गई और मनोज के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। उस समय दोनों पक्षों के बीच विवाद निबट गया था।
इसके बाद शाम को मनोज घर आया उसने कमरा बंद कर लिया। कुछ समय बाद परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई और न ही दरवाजा खुला। परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो वहां युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि परिजनों को तहरीर देने के लिए कहा। लेकिन तहरीर तीन घंटे बाद भी पुलिस ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक पुलिस गांव में मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें