पंजाब में सड़क हादसे में मारे गए तालिब के घर पर परिजनों को सांत्वना देन पहुंचे थानाभवन विधायक अशर
- फोटो : SHAMLI
पंजाब में हुई दुर्घटना में युवक की मौत
शामली, जलालाबाद। कस्बे के मोहल्ला गंगा आर्य नगर निवासी तालिब पुत्र निना, सहारनपुर जनपद के देवबंद निवासी जावेद पुत्र मोहम्मद अयूब के साथ बाइक पर सवार होकर कस्बे से बुधवार सुबह में पंजाब के जनपद चंडीगढ़ के गांव बद्दी में मजदूरी करने गया था।
बुधवार देर शाम दोनों साथी कस्बे के लिए बाइक पर सवार होकर वापस आ रहे थे। किसी अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार दोनों को चपेट में ले लिया। दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाभवन विधायक अशरफ अली खान तालिब के आवास पर पहुंचे और हादसे पर दुख जताते हुए सांत्वना दी।