फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। बसी चुंधियारी गांव में बुधवार को बिजली लाइन में फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से युवक कपिल की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव हरसाना निवासी कपिल पुत्र कल्लू कश्यप बिजली लाइन ठीक करने का कार्य करता था। दोपहर को गांव बसी चुधियारी में फैसल के खेत में ट्रांसफार्मर की लाइन ठीक कराने के लिए ले गया। जहां ट्रांसफार्मर की लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से वह बेसुध होकर गिर गया। ग्रामीण तत्काल उसे करनाल हॉस्पिटल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। ग्रामीणों ने इस मामले में विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया। अवर अभियंता संजीत कुमार ने बताया कि लाइनमैन ने नियमानुसार शट डाउन लिया गया था। हालांकि, युवक ऊर्जा निगम में तैनात नहीं था। फिर भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें