मध्य प्रदेश पुलिस ने इंस्टाग्राम पर पहचान छिपाकर नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर अगवा करने के मामले में आरोपी युवक के घर दबिश दी। पुलिस ने अगवा की गई किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। आरोप है कि कआरोपी युवक मुस्लिम है तथा उसने इंस्टाग्राम पर खुद को हिंदू बताते हुए फर्जी आईडी बना ई थी, जिससे किशोरी को अपने चंगुल में फंसाया और अपहरण कर किशोरी को कांधला क्षेत्र में ले आया।
रविवार को मध्यप्रदेश के जनपद रिवा थाना शिरमोर के एसआई यशवीर सिंह पुलिस टीम के साथ कांधला थाने पंहुचे। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को 16 वर्षीय किशोरी को कांधला की नई बस्ती निवासी सोनू उर्फ नौशाद अंसारी इंस्टाग्राम पर पहचान छिपाकर प्रेम प्रंसग में फंसाने के बाद अगवा कर अपने साथ ले आया था।
घटना के सम्बन्ध में अपह्रत किशोरी के पिता ने मध्यप्रदेश पुलिस को तहरीर देकर अपहरण किये जाने का मामला दर्ज कराया था। तभी से मध्यप्रदेश पुलिस किशोरी और आरोपी युवक की तलाश कर रही थी।
मध्यप्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपी युवक के मकान पर दबिश दी और किशोरी को सकुशल बरामद कर थाने ले आई। जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में युवक के पिता को भी हिरासत में लेकर मध्यप्रदेश चली गई है। उक्त मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय पुलिस ने भी मामले की पुष्टि की है।