जलालाबाद । जलालाबाद दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पुलिस चौकी के ठीक सामने सड़क पार रहे कांशीराम आवास निवासी नौशाद पुत्र नाजिम को थानाभवन की ओर से तेज गति में आ रहे डंपर ने बुरी तरह से कुचल दिया। जिसे तुरंत ही पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियो ने लोगो की मदद से जीप मे डालकर थानाभवन चिकित्सालय पहुचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे के बाद भीड़ चालक के पीछे दौड़ पड़ी। पुलिस ने किसी तरह उसे बचाया। घटना के विरोध में भीड़ ने हाइवे पर जाम लगाया। लगभग 30 मिनट जाम लगा रहा, बाद सूचना पर एसओ थानाभवन सुदेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगो को समझा बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौजूद लोग दोषी डंपर चालक के विरुद्ध कार्रवाई और परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे। आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया। पुलिस द्वारा डंपर को अपने कब्जे मे लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुचाया और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।