फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगासन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अवि रहे अव्वल

विज्ञापन
शामली वीवी इन्टर कॉलेज में योगाभ्यास करते छात्र - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
योगासन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अवि रहे अव्वल
विज्ञापन

शामली। योग सोसायटी यूपी के तत्वावधान में युवा भारत एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से बृहस्पतिवार को आर्य समाज मंदिर में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 97 बच्चों ने हिस्सा लिया। इसका शुभारंभ पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग (बालक) में स्कॉटिश स्कूल के अवि पंवार को प्रथम स्थान मिला। रॉक गोल्ड स्कूल के आयान ने द्वितीय और बीएसएम स्कूल के अजय कुमार को तृतीय स्थान मिला। जूनियर वर्ग (बालिका )में चेंज आर्य ने प्रथम, देवी उमराकौर विद्यालय की आस्था ने द्वितीय और रिया पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग ( बालक) में आशु मलिक ने प्रथम, निशांत सिंह ने द्वितीय तथा सुमित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग (बालिका) में देवी उमराकौर विद्यालय की मानसी ने प्रथम, मेघा सैनी ने द्वितीय और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की सावित्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम संयोजक भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी करण सिंह, सहसंयोजक महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी डा. कुमुद शर्मा रही।निर्णायक मंडल में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सतीश तायल, योग प्रचारक नरेंद्र सिंह और रितु गर्ग रही। रेफरी साक्षी एवं डिंपल रानी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें