फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद में लगाया योग शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिव्य योग संस्थान ट्रस्ट की ओर से नगरपालिका परिषद शामली के परिसर में योग शिविर लगाया। संस्थान अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, योगाचार्य श्रीपाल धामा ने प्राणायाम और ध्यान के गुर सिखाए। इसके अलावा दिव्य योग संस्थान ट्रस्ट शामली के अध्यक्ष का चुनाव रमेश बजाज (संरक्षक) की अध्यक्षता में हुआ। गिरीश गर्ग ( संरक्षक) ने अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा। श्रवण संगल ने उनके नाम का अनुमोदन किया। सर्वसम्मति से जितेंद्र शर्मा को अध्यक्ष पर घोषणा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्यों का आभार प्रकट किया। मौके पर मनोज शर्मा, राजेश गुलाटी, रवि अग्रवाल, दीपक रोहिल्ला, ऋषि पाल गोयल प्रदीप पुंडीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें