शामली। मेपल्स एकेडमी में शुक्रवार को विद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले हुए।
कक्षा-3 से लेकर कक्षा-6 तक के छात्र-छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता हुई। 50 मीटर की रेस में यश, अवीरल, अभी, करन मलिक, जतिन पुंडीर प्रार्थ, पायल, माही, शगुन, इशिका, शिविका, व खुशी व 100 मीटर की रेस में जतिन, अभिमन्यु, रवि, आयुष, यश कुमार, अभिनव, करन, हर्षिका, जिया, यंशवी, माही, वेदांषी, साक्षी, अवी, रूद्राशि ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। 200 मीटर की रेस में अभय, आयुष, रोहन, मोहित, देव, लक्ष्य, वरदान, हशिंका, ज्योति, पायल, रूद्राषी, माही, साक्षी, ने प्रथम स्थान व 400 मीटर की रेस मे शोर्या देव, आर्यन, वरदान, वेदांत, अंनत, देव मलिक, ज्योति, छवि, अवी रूद्राषी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। प्रधानाचार्य डाक्टर उत्तम सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
शामली मैपल्स एकेडमी में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र- फोटो : SHAMLI