- बाढ़ का खतरा टला, प्रशासन व ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
फोटो
कैराना। हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव कम होने के चलते यमुना का जलस्तर भी धीरे धीरे शांत होना शुरू हो गया। शनिवार शाम यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 80 सेमी कम होकर 230.2 मीटर पर बह रहा था। जबकि 3 दिन पहले जलस्तर 232.25 मीटर तक पहुच गया था।
5 दिन पहले हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 3.2 लाख क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज होने के अगल दिन यमुना नदी खतरे के निशान 231.5 मीटर का पार करते हुए 232.25 मीटर तक पहुंच गई थी। लेकिन उसके बाद से बैराज से डिस्चार्ज होने वाले पानी की मात्रा कम होने लगी। शनिवार को भी बैराज से यमुना नदी में सुबह सात बजे 37,138 क्यूसेक पानी तथा इसके बाद सुबह आठ बजे से शाम तक हथिनीकुंड बैराज से 54 हजार 938 क्यूसेक प्रति सेकंड डिस्चार्ज होता रहा। यमुना नदी में बाढ़ की स्थित टलने पर पुलिस प्रशासन के साथ तटवर्ती ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली।