फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यमुना का जलस्तर फिर से हुआ शांत, एक दिन में एक मीटर हुआ कम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। पहाड़ों पर बारिश बंद होने व हथिनीकुंड बैराज से डिस्चार्ज होने वाले पानी की मात्रा कम होने के चलते यमुना का जलस्तर शांत हो गया है। रविवार सुबह यमुना का जलस्तर 231.13 मीटर पर था तो वहीं सोमवार शाम चार बजे यमुना का जलस्तर घटकर 230.10 मीटर रह गया। जिसके चलते बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है।
विज्ञापन

शनिवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 2.52 लाख क्यूसेक प्रति सेकंड तक पहुंच गई थी। जिस कारण रविवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर बढ़ कर 231.13 मीटर पर पहुंच गया था, जो खतरे के निशान से महज 37 सेमी कम था। हथिनीकुंड बैराज से पानी की मात्रा कम होने के कारण सोमवार शाम चार बजे यमुना नदी का जलस्तर एक मीटर कम होकर 230.10 मीटर पर आ गया। सोमवार शाम चार बजे हथिनीकुंड बैराज से डिस्चार्ज होने वाले पानी की मात्रा घटकर 38, 851 क्यूसेक प्रति सेकंड रह गई। जिसके चलते यमुना में बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें