फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी का जलस्तर स्थिर, चिंता बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। यमुना का जलस्तर चेतावनी बिंदु से करीब डेढ़ मीटर नीचे स्थिर बना हुआ है। इससे किसानों की चिंता अभी कम होती नहीं दिख रही है। उधर, हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 23 हजार 891 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ा जा रहा है। बृहस्पतिवार को छोड़े गए 27 हजार 457 क्यूसेक पानी के यहां पहुंचने पर शुक्रवार को जलस्तर में वृद्धि हुई थी। इसके बाद बहाव 229.60 मीटर पर पहुंच गया था। यहां से चेतावनी बिंदु 231 मीटर व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर रह गया था। इसके साथ ही शुक्रवार को 17 हजार 827 क्यूसेक पानी यमुना में डिस्चार्ज किया गया था। यह पानी शनिवार को कैराना पहुंच गया। इससे जलस्तर में कोई ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। यमुना का जलस्तर स्थिर होने के चलते खादर के किसानों की चिंता बरकरार है। हालांकि, कोई नुकसान की बात अभी तक सामने नहीं आई है। फिर भी बाढ़ नियंत्रण चौकियां अलर्ट हैं। ड्रैनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि शनिवार को यमुना का बहाव 229.55 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया। इसके अतिरिक्त हथिनीकुंड बैराज से 23 हजार 891 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें