फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खतरे के निशान से 20 सेमी नीचे पहुंचा यमुना नदी का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछले 3 दिन से खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी यमुना
विज्ञापन

- अभी भी चेतावनी बिंदु से 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रही यमुना

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। पिछले तीन दिन से यमुना नदी खतरे के निशान 231.50 मीटर से ऊपर बह रही थी। जिस कारण यमुना नदी उफान पर थी। जिससे किसानों की हजारों बीघा फसलें में पानी भर गया था। वहीं ,3 दिन बाद धीरे-धीरे यमुना का जलस्तर कम हो गया है। शुक्रवार को यमुना नदी खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे 231.30 मीटर पर बही।

पिछले दिनों हथिनी कुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी प्रति सेकंड यमुना नदी में डिस्चार्ज किया गया था। जिसके चलते कैराना स्थित यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 231.50 मीटर से 75 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था। जिस कारण यमुना नदी अपने पूरे उफान पर थी तथा यमुना का रौद्र रूप दिखाई दिया था। यमुना नदी ने गांव सहपत के पास तटबंध को क्षतिग्रस्त कर सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसलें बर्बाद कर दी थी।
विज्ञापन

इसके साथ ही खुरगान, नगलाराई व हैदरपुर के पास भी तटबंधो को यमुना के पानी ने तोड़ना शुरू कर दिया था। समय रहते प्रशासन ने क्षतिग्रस्त तटबंधो की मरम्मत कराई और स्थिति पर नियंत्रण किया। 3 दिन बाद यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे खतरे के निशान से नीचे आ गया। शुक्रवार को यमुना नदी का जलस्तर सुबह 11 बजे 231.30 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान से मात्र 20 सेंटीमीटर नीचे है तथा चेतावनी बिंदु 231 मीटर से 30 सेंटीमीटर ऊपर है। यमुना नदी का जलस्तर घटने से किसानों व ग्रामीणों को थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


हथिनी कुंड बैराज से डिस्चार्ज किये जा रहे पानी की मात्रा

कैराना। हथिनीकुंड बैराज से पानी का दबाव कम होने के चलते शुक्रवार सुबह 7 बजे 54 हजार 673 क्यूसेक, 8 बजे 64 हजार 158 क्यूसेक, 10 बजे 52 हजार 042 क्यूसेक, 11 बजे 54 हजार 554 क्यूसेक, दोपहर 1 बजे 43 हजार 829 क्यूसेक व अपराह्न 3 बजे 47 हजार 485 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड यमुना नदी में डिस्चार्ज किया गया हैं। कम मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी का जलस्तर और कम होने की संभावना हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें