फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश रावत को समर्थन देने हरिद्वार जाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरीश रावत के समर्थन में हरिद्वार जाएंगे कार्यकर्ता
विज्ञापन

शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में हरिद्वार में उत्तराखंड सरकार के खिलाफ चल रहे धरने को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हरीश रावत को समर्थन देने हरिद्वार पहुंचेंगे।
विज्ञापन

रविवार को जिलाध्यक्ष के आवास पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में सत्तारूढ़ पार्टी ने अपने अधिकारों का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हुए जिला पंचायत के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को कूटनीति के तहत चुनाव लड़ने से वंचित रखा। उनके ऊपर फर्जी मुकदमे करके नामांकन करने से रोका गया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 10 नवंबर तक का समय पुलिस प्रशासन को दिया है। यदि झूठे मुकदमे नहीं हटाए गए तो बड़ा आंदोलन होगा। जिसमें हर राज्यों से कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हरिद्वार में हरीश रावत और अनुपमा रावत को समर्थन देने के लिए बागपत, सहारनपुर, गाजियाबाद, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, दिल्ली, राजस्थान आदि स्थानों से पहुंचेंगे। बैठक जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदीप राठी प्रधान , शेखरपाल, राजेंद्र गोल्डी, रिजवान, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें