फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन से टकराकर मजदूर झुलसा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
एचटी लाइन से टकराकर मजदूर झुलसा
विज्ञापन

कैराना। तहसील के सामने एक ढाबे पर लिंटर डालने के दौरान एचटी लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। मजदूर के साथी उसे डॉक्टर के पास ले गए जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सोमवार शाम करीब 6:30 बजे शामली रोड पर तहसील के सामने एक ढाबे पर निर्माण कार्य चल रहा था। राज मिस्त्री और मजदूर लिंटर डाल रहे थे। लिंटर डालने के दौरान मोहल्ला खैल कलां निवासी आशु (30) का हाथ ऊपर से गुजर रही एचटी विद्युत लाइन से छू गया। जिससे उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया और वह गिर गया। कांस्टेबल अंकित शर्मा और आशु के साथी उसे कैराना में ही प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। जहां गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें