शामली कलेक्ट्रेट ज्ञापन देने पहुचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता
शामली। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शनिवार को तहसील में पहुंचे और वहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्हाेंने बताया कि पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय के घर पर ईडी भेजकर छापा मारकर रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद जेल भेजने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार पार्टी के नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे कर जेल भेज रही है। कहा कि सांसद संजय सिंह द्वारा राज्यसभा में लगातार महिलाओं के हित व केंद्र सरकार की पोल खोलने के मुद्दे उठाए जा रहे थे। जिसके कारण उनको शराब घोटाले में फर्जी फंसाया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उन्हें रिहा करने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोरान सिंह, विनोद बालियान, अकील राणा, अनिल, वीरपाल, अनुज, शमीम, बबलू, बालेंद्र, ओमबीर, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
चकरोड कब्जा मुक्त कराने की मांग
शामली। मालैंडी गांव के राजेंद्र, ओमपाल, विकास, विनय, पंकज, सतेंद्र श्योरान आदि तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने चकरोड की जमीन पर कब्जा कर लिया और इससे आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने तहसील में ज्ञापन देकर चकरोड को कब्जा मुक्त कराने की मांग की ।