फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: टंकी निर्माण में लगे मजदूरों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। खोड़समा में निर्माणाधीन टंकी पर कार्यरत मजदूरों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। साथ ही मैनेजर पर अभद्रता का आरोप लगाया। वहीं पिता की मृत्यु के बाद मजदूर को घर नहीं जाने देने की बात भी कही।
विज्ञापन

चौसाना के खोड़समा में टंकी का निर्माण किया जा रहा है, जहां शाहजहंपुर के मजदूर काम कर रहे हैं। मजदूर हरिनंदन का आरोप है कि पिछले एक महीने से मजदूरी के रुपये उन्हें नहीं दिए जा रहे हैं। इसके कारण रोटी के भी लाले पड़ रहे हैं। आरोप है कि पिता का देहांत होने के बावजूद घर नहीं जाने दिया जा रहा। इतना ही नहीं उसके साथ अभद्रता की। उधर, मैनेजर और ठेकेदार ने जल्द रुपये देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें