इंजेक्शन लगाने के बाद मजदूर की हालत बिगड़ी
शामली, कैराना। डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से एक मजदूर की हालत बिगड़ गई। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
आर्यपुरी देहात निवासी शाहनवाज मजदूरी करता है। दोपहर में वह कांधला रोड पर चिनाई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान कमर में दर्द होने लगा। ठेकेदार उसे मोहल्ला बेगमपुरा में गोशाला के निकट क्लीनिक पर ले गया। जहां पर डॉक्टर ने उसको इंजेक्शन लगाया। घर जाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में उसके परिजन उसे उक्त क्लीनिक पर ले गए तथा डॉक्टर से दवाई की बाबत जानकारी की। आरोप है कि डॉक्टर ने धमकी देते हुए क्लीनिक से बाहर निकाल दिया। मजदूर के परिजनों द्वारा हंगामा करने पर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। मजदूर ने डॉक्टर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में जांच करने की बात कह रही है।