फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पैकिंग फैक्ट्री में मजदूर की मौत

Wed, 10 Jul 2024 03:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिड़ौली (शामली)। गांव अजीजपुर निवासी वृद्ध सुभाष हरियाणा के करनाल की फैक्टरी में काम करते समय घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उपचार समय से नहीं देने का आरोप लगाते हुए मधुबन थाने में फैक्टरी मालिक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गांव अजीजपुर निवासी प्रदीप कुमार को सूचना मिली कि उसके पिता 60 वर्षीय सुभाष पुत्र सरदारा की करनाल की फैक्टरी में चोट लगने से मौत हो गई है। जिसका शव करनाल में कल्पना चावला अस्पताल में है। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजनों सहित गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची हरियाणा के करनाल जिले की पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक सुभाष के पुत्र प्रदीप ने बताया कि पिता हरियाणा में नगला चौक स्थित कंपनी में पिछले पांच वर्षों से कार्य करते थे। हमेशा की तरह सोमवार की शाम को भी वह रात की ड्यूटी पर गए थे, लेकिन मंगलवार की सुबह पिता के मरने की सूचना मिली। जब हम करनाल कल्पना चावला अस्पताल में पहुंचे तो पिता का शव गेट पर मिला। जबकि शव के पास कंपनी का कोई भी कर्मचारी नहीं था। पिता को कैसे चोट लगी है कोई भी कर्मचारी बताने को तैयार नहीं है। मृतक के पुत्र प्रदीप ने चौकी मंगलोरा थाना मधुबन करनाल में कंपनी के कर्मचारियों, मालिक के खिलाफ चोट लगने पर इलाज में लापरवाही के चलते पिता की मौत होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया कि पिछले काफी समय से सुभाष करनाल में ही काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें