फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रेलवे फाटक पर चला काम, शहर में लगा जाम

Sat, 28 Oct 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली मेरठ करनाल मार्ग पर रात्री में लगा जाम
विज्ञापन
शामली। शहर में बुढ़ाना मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर रात में मरम्मत कार्य चलने के कारण यातायात को शहर के बीच से निकाला गया। शहर से हल्के व भारी वाहनों के गुजरने से रातभर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

रेलवे ने बृहस्पतिवार रात नौ बजे से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक बुढ़ाना मार्ग स्थित फाटक पर मरम्मत करने के लिए पुलिस-प्रशासन को सूचना दी थी। रेलवे कर्मचारियों ने रात को फाटक बंद कर रातभर मरम्मत का काम किया। फाटक बंद रहने के कारण हल्के व भारी सभी तरह के वाहनों को गुरुद्वारा तिराहा से शहर के बीच से निकाला गया। मेरठ व करनाल की तरफ से आने वाले जाने वाले वाहनों को शहर के बीच से होते हुए गुरुद्वारा तिराहा से निकाला गया। वाहनों का दबाव बढ़ने से शहर में रात को जाम की स्थिति बनी रही। जाम में वाहन फंसने से चालक व आने जाने वाले लोग परेशान रहे। यातायात प्रभारी सुखवेंद्र सिंह ने बताया रेलवे ने बुढ़ाना मार्ग स्थित फाटक पर रात को मरम्मत कार्य किया। फाटक बंद होने की वजह से सभी वाहनों का शहर के बीच मुख्य मार्ग से आवागमन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें