फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एआरटीओ कार्यालय में सर्वर डाउन होने से कार्य बाधित, लोग मायूस

Sat, 09 Dec 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली एआटीओ कार्यालय में ड्राविंग लाइसेंस बनवाने के लिये खडे आवदेक
विज्ञापन
शामली। एआरटीओ कार्यालय में विभागीय पोर्टल का सर्वर डाउन होने के कारण पिछले करीब 10 दिन से काम बाधित हो रहा है। सर्वर डाउन रहने से डाइविंग लाइसेंस व वाहनों के रजिस्ट्रेशन संबंधी कार्य नहीं होने से लोग परेशान है।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में सभी कार्य ऑनलाइन होने के कारण सारथी पोर्टल का सर्वर पिछले करीब 10 दिन से डाउन होने से कामकाज बाधित हो रहा है। सर्वर डाउन होने से कभी पोर्टल बंद हो जाता है तो कभी इतना धीमा चलता है कि काम करना मुश्किल होता है। इससे लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, आवेदन करने, वाहनों के रजिस्ट्रेशन, चालान जमा करने समेत भी कार्य बाधित हो रहे हैं। सर्वर डाउन रहने से लोगों को चंद मिनटों के काम के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ता है या फिर मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
कैराना निवासी सदाकत ने बताया कि वह ट्रक का चालान जमा करने आया था। अधिकारियों ने सर्वर डाउन रहना बताते हुए इंतजार करने को कहा है। उसे तीन घंटे से ज्यादा समय हो गया, लेकिन अभी चालान जमा नहीं हुआ।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर निवासी लोकेश ने बताया कि वह ट्रक का चालान जमा करने आया हुआ है, लेकिन सर्वर फेल होने के कारण पोर्टल बंद होना बताया गया है।
गांव गढ़ी अब्दुल्ला निवासी सावेज ने बताया कि उसने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया हुआ है। लेकिन कई दिन से सर्वर फेल होना बताया जा रहा है।
सर्वर डाउन होने के कारण सारथी पोर्टल बार-बार बंद होने की समस्या बन रही है। जितने समय भी पोर्टल चलता है, उसमें विभागीय कार्य किए जा रहे हैं। इस समस्या के संबंध में लखनऊ मुख्यालय को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

- रोहित राजपूत, एआरटीओ शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें