फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ऊन के लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

Mon, 06 May 2024 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
ऊन में अमृत योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य
विज्ञापन
शामली, ऊन। अमृत योजना 2.0 के तहत जल्द ही तीन हजार परिवारों को शुद्घ जल मिल सकेगा। सात करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा कार्य दिसंबर माह तक पूरा होगा। कस्बे में दो नए नलकूप और एक नए ओवरहेड टैंक बनाए जाने की योजना है। कस्बे में अमृत योजना के तहत काम कराया जा रहा है। कस्बे में फिलहाल पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस योजना के तहत दो नलकूप प्रस्तावित हैं जबकि एक टैंक बनेगा।
विज्ञापन

कस्बे के सुभाष नगर वार्ड में खेड़ा भाऊ रोड पर ओवरहेड टैंक के लिए जगह भी चिह्नित कर काम शुरू कर दिया गया है। ओवरहेड टैंक से पूरे कस्बे में शुद्ध जल की आपूर्ति होगी। जिसमें 28 किलोमीटर पाइप लाइन से 12 वार्डों में लगभग 3400 परिवारों को दिए जाने वाले कनेक्शन को आपूर्ति दी जाएगी। जिसके लिए 1300 केएल का ओवरहेड टैंक बनाने का कार्य शुरू हो गया है।

अमृत योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। इस योजना के तहत पाइपलाइन बिछाकर घरों तक पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी जल निगम की है। उसके बाद क्रियान्वयन की जिम्मेदारी नगर पंचायत की होगी। जल निगम के अवर अभियंता नौशाद ने बताया कि अमृत योजना के तहत पाइपलाइन बिछाई जा रही है। दिसंबर तक इस योजना का काम पूरा करने का लक्ष्य है। जनवरी में नए साल से सभी घरों में कनेक्शन देकर अमृत योजना के तहत पानी दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें