शामली। गोरखपुर में 28 से 31 अक्तूबर तक हुई उप्र सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के दो पहलवानों ने कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया है। सिलावर गांव निवासी निखिल शर्मा ने 60 किग्रा भार वर्ग में और भैंसवाल निवासी रितिक ने 79 किग्रा भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की है। गांव पहुंचने पर खलीफा देवराज पहलवान व बत्तीसा खाप चौधरी के प्रतिनिधि शोकेंद्र चौधरी ने दोनों का स्वागत किया। नेशनल प्रतियोगिता में मेडल लाने की कामना की। इस मौके पर शिवकुमार शर्मा सिलावर, नंदकिशोर सिलावर, राहुल भैंसवाल, विकास भैंसवाल, सतेंद्र उर्फ मोटा पहलवान, अजीत आदि ने दोनों पहलवानों को आशीर्वाद दिया।