फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिलाओं ने सजने-संवरने के लिए कराई बुकिंग

Tue, 31 Oct 2023 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में करवा चौथ पर महेंदी लगवाती महिलाए
विज्ञापन
शामली। करवा चौथ को लेकर ब्यूटी पार्लरों में भीड़ है। सभी में महिलाओं ने एडवांस बुकिंग कर दी है। कुछ ब्यूटी सैलून महिला ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष छूट भी दे रहे हैं। मेकअप के साथ-साथ शहर मेंं मेहंदी लगाने वालों के यहां भी एडवांस बुकिंग हाे चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को करवाचौथ पर्व पर महिलाएं सोलह शृंगार करती है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हाथों पर रचाई जाने वाली मेंहदी की होती हैं। वर्तमान में बाजार में 500 रुपये से लेकर 11 हजार रुपये तक की स्पेशल करवाचौथ मेहंदी लगाई जा रही है। नया बाजार में मेहंदी लगाने वाले शुभम व वाशु ने बताया कि 11 हजार रुपये में मेहंदी फेस टू फेस लगाई जा रही है। जिसमें आकर्षक तस्वीरों के साथ मेहंदी को लगाया जा रहा है। इसी के साथ दो हाथों पर 500 रुपये में और चांद देखते हुए टेटू वाली मेंहदी 2100 रुपये में लगाई जा रही है। तीन दिन पूर्व से ही मेंहदी लगाने का सिलसिला जारी है।
करवाचौथ को लेकर बाजारों में भीड़ है। शहर के मुख्य ब्यूटी पार्लरों ने भी करवा चौथ को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। महिलाओं की सुविधा के अनुरूप ब्यूटी सैलून उनके घरों में जाकर भी मेंहदी और मेकअप करने की सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैंं। करवा चौथ पर महिलाओं को लुभावने ऑफर दिए जा रहे हैं। मैकअप पैकेज 900 रुपये के साधारण मैकअप से लेकर चार हजार रुपये में मैकअप की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। पैकेज में फैशियल, ब्लीच, वैक्स, मेनीक्योर पैडीक्योर भी शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ पैकेज के साथ नेल एक्सटेंशन की सुविधा फ्री दी जा रही है।

शामली में करवा चौथ पर महेंदी लगवाती महिलाए

शामली में करवा चौथ पर महेंदी लगवाती महिलाए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें