संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के मुख्य मार्गों व बाजारों से नारी सशक्तीकरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में रथ पर सवार देवी रूप की झांकी भी शामिल रही।
बेरोजगारी व अन्य समस्याओं से जूझ रही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शुक्रवार को वीवी इंटर कॉलेज से नारी सशक्तीकरण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, शिव चौक, हनुमान रोड होते हुए वीवी इंटर कॉलेज पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली की संयोजिका शशि अरोरा, रेखा संगल, निशा शर्मा ने बताया कि रैली का उद्देश्य महिलाओं काके सशक्त और खुशहाल बनाना है। नारी सशक्तीकरण के लिए समय-समय पर कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रैली के दौरान देवी रूप में रथ पर झांकी निकाली गई। इस अवसर पर मीनू संगल, रूबी चौधरी, पूजा आदि मौजूद रहे।