फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिला की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Fri, 26 Jul 2024 03:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना के मामौर में महिला की मौत पर जानकारी लेेते कोतवाल-संवाद
विज्ञापन
कैराना (शामली)। गांव मामौर में संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय विवाहिता खुशबू की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता की दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




गांव मामौर निवासी साहिल का निकाह करीब दो साल पहले जनपद बागपत के गांव हरचंदपुर निवासी खुशबू के साथ हुआ था। खुशबू के एक छोटा बेटा है। बृहस्पतिवार सुबह खुशबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान किसी ने डायल 112 पुलिस को महिला की मौत की सूचना दे दी। सूचना पर सीओ अमरदीप मौर्य मौके पर पहुंचे। साथ ही फाेरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। उधर सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के मामा मो. ताज का कहना है कि शादी के बाद से ही भांजी को ससुराल के लोग दहेज की खातिर परेशान कर रहे थे, जिसके कारण उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उन्हें देरी से मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन

सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता लगेगा। तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें