कैराना। पति की गैर मौजूदगी में महिला को देवर, देवरानी व उनके बच्चों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी फरजाना का पति काम के सिलसिले में दिल्ली गया हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे किसी बात को लेकर फरजाना के देवर, देवरानी व उसके बच्चो ने मारपीट कर दी। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। सूचना पर इमाम गेट पुलिस चौकी प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि देवर, देवरानी व उसके बच्चों ने महिला के साथ मारपीट की है। मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।