महिला का पैर क्रेन से कुचला
कैराना। गांव झाड़खेड़ी निवासी ओम कुमार ने कैराना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया कि दो दिन पहले उसकी पत्नी रेनू गांव झाडखेड़ी से कैराना की ओर पैदल आ रही थी। विपरीत दिशा से तेज गति व लापरवाही से चल रही क्रेन का पहिया उसकी पत्नी के पैर पर चढ़ गया था, जिससे उसकी पत्नी का पैर बुरी तरह कुचल गया था। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। पुलिस ने ग्रामीण की तहरीर पर क्रेन के चालक संजीव निवासी गांव झाड़खेड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।