कांधला। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति की शादी जनपद बागपत की युवती के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर मनमुटाव रहने लगा। तभी से महिला अपने मायके में रह रही थी। कुछ दिन पूर्व समाज के लोगों की पंचायत के बाद समझौता होने पर महिला दो दिन पहले ससुराल पहुंच गई। शनिवार रात महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मामले की सूचना मायके पक्ष को के लोगों को दी गई। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास शुरू हो गए। मामले में थाना निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।