फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नकदी और पुत्री के साथ महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी अनवर ने रविवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। पीड़ित का आरोप है कि दो दिन पूर्व पीड़ित अपने घर से मजदूरी करने के लिए गया था। घर पर पीड़ित की पत्नी हिना और एक वर्षीय पुत्री मौजूद थी। पीड़ित जैसे ही शाम को घर पहुंचा तो पीड़ित की पत्नी और एक वर्षीय पुत्री सहित घर में रखी नकदी गायब थी। पीड़ित ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अपनी पत्नी की बरामदगी की मांग की है। संवाद
विज्ञापन




दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव जिडाना निवासी मीरा ने रविवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि पीड़िता की शादी वर्ष 2018 में जनपद बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के गांव सूप निवासी सुरेश के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि पीड़िता ने शादी के बाद तीन पुत्रियां है। पुत्रियों के जन्म देने से उसके ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं है। पीड़िता का पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उत्पीड़न करते आ रहे हैं। कई दिन पूर्व पीड़िता को पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट करते हुए दहेज में कार और तीन लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न करने पर पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता का आरोप है कि वह छह माह की गर्भवती भी है। पीड़िता ने थाने पर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें