कांधला। शनिवार को थानाक्षेत्र के गांव जसाला के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान न होने पर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शाम को शव की शनाख्त जहूर फातिमा निवासी गंगेरु के रुप में परिजनों ने की। परिजनों के मुताबिक महिला मानसिक रुप से बीमार चल रही थी। दो दिन पहले घर से बिना बताए निकल गई थी तब से उसकी तलाश की जा रही थी। इस मामले में अभी थाने पर मामला दर्ज नहीं हुआ है।