फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पति के हमले में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

Sun, 03 Mar 2024 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता (शामली)। थानाक्षेत्र के गांव गुराना में पति के हमले में घायल महिला की मेरठ अस्पताल में मौत हो गई जबकि खुद गले पर चाकू से वार करने वाला आरोपी का मुजफ्फरनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

थाना गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के ग्राम गुराना में शुक्रवार दोपहर को ताहिर का अपनी पत्नी वकीला (53) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार इस दौरान ताहिर ने फावड़े से सिर पर वार कर पत्नी को गंभीर घायल कर दिया था। इसके बाद ताहिर ने खुद की गर्दन को चाकू से रेत दिया था। महिला को परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से पत्नी को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। उधर, ताहिर को भी गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पति पत्नी के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था। पुलिस को घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें