कैराना। कस्बा निवासी महिला ने पति समेत 8 ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित इसराना ने शिकायती पत्र में बताया कि उसका व उसकी छोटी बहन शाहिबा को निकाह दिन चार साल पहले गुलशन नगर निवासी आरिफ व उसके छोटे भाई साहिल के साथ हुआ था। उसके 3 साल की बेटी आयत व 9 माह का बेटा आरिश है। ससुराल वाले दोनों बहनों से दहेज में नकदी व वाहन की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर कई माह पूर्व ससुराल वालों ने उसकी छोटी बहन को घर से निकाल दिया था। 7 अप्रैल को ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट करने हुए जान से मारने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर आ गए। जिसके बाद उसकी जान बच सकी। उसे डर है कि कहीं ससुराल वाले उसके छोटे बच्चों को मार न दें। इसलिए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में आरोपी पति आरिफ, ससुर खालिद, सास खुशनुमा, देवर साहिल, जावेद, राशिद, ननद शबनम और सोनम निवासी मोहल्ला गुलशन नगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।