शामली बनत में विलाप करते मृतक महिला के परिजन
- फोटो : SHAMLI
सड़क हादसे में महिला की मौत
शामली। एसटी तिराहा के पास मिनी ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई।
सोमवार को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी राजपाल अपनी पत्नी कोमल (36) को बाइक से शामली में निजी चिकित्सक के यहां दवा दिलाने आया था। दोपहर में करीब एक बजे दवा दिलाने के बाद राजपाल पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। जब वह एसटी तिराहा के निकट पहुंचे, तो पीछे से आए मिनी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठी कोमल गिर गई और मिनी ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचली गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मिनी ट्रक को पकड़कर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।