फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल ़

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। थानाभवन क्षेत्र में शनि धाम के निकट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर घायल हो गया। कांधला क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील निवासी सलीम अपनी पत्नी 40 वर्षीय सायना के साथ बाइक पर सवार होकर कस्बा जलालाबाद में रिश्तेदारी में गया था। रविवार शाम दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। माता वाला बाग शनि धाम के पास पहुंचे तो अचानक ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। सलीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें