महिला की मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
शामली, कैराना। चार दिन एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसको गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया था। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को गांव बुच्चाखेड़ी निवासी संदीप ने तहरीर देकर बताया कि तीन माह पूर्व अपनी बहन गौतम देवी की शादी ग्राम बीनड़ा निवासी युवक के साथ की थी। शादी के बाद से पति व अन्य ससुराल वाले दहेज में 51 हजार रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसकी बहन को मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे। 21 जून को उसके पति, ससुर, ननंद व देवर ने उससे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया। इससे परेशान होकर उसने जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर वह अपनी बहन को शामली के एक निजी नर्सिंगहोम में ले गए थे, जहां हालत में सुधार न होने पर मेरठ के एक हॉस्पिटल में रेफर कर दिया था। बृहस्पतिवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।