दहेज को लेकर महिला से मारपीट, घायल
थानाभवन। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया।
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के इस्लामनगर निवासी शमां का कहना है कि उसका निकाह थानाभवन के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग निकाह के बाद से ही दहेज की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करते रहे। उसने दहेज देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने मंगलवार को उसके साथ मारपीट की, सिर में गंभीर चोट आने से वह घायल हो गई। घायल अवस्था में थाने पहुंची महिला को पुलिस ने स्वास्थ केंद्र पर भर्ती कराया। महिला ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।