चौसाना के गांव खोड़समा निवासी एक महिला के दो बच्चे हैं। आरोप है कि पति का करनाल की दूसरी महिला के साथ संबंध है। जिस कारण दोनों पति-पत्नी अलग-अलग रहने लगे। आरोप है कि पति बच्चों से मिलने से रोकता है और दूसरी महिला के साथ मिलकर पीड़िता की हत्या कराने की फिराक में है। पति और उसकी लिव इन पार्टनर पर बच्चों से भीख मंगवाने की साजिश करने का भी ऑडियो महिला ने पुलिस को दिया है।
पीड़िता का आरोप है कि पति व महिला तेजाब डालकर मेरी हत्या करा सकते है। इससे वह काफी भयभीत है। अपनी हत्या के डर से महिला पुलिस चौकी पहुंची और पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पीड़िता ने सभी आरोपों के ऑडियो, वीडियो पुलिस को देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।