शामली। शहर के जैन मोहल्ले के रहने वाले व्यापारी मुकेश गोयल का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 90 हजार रुपये तीन बार में निकाल लिए गए। पीड़ित ने साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जैन मोहल्ला निवासी व्यापारी मुकेश जैन ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह 29 सितंबर को बुढ़ाना रोड पर एक्सिस बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। वहां से 2500 रुपये निकाले। इसके बाद घर जा रहा था। इसी बीच एक युवक आया और कहने लगा कि आपकी ट्रांजेक्शन कैंसिल नहीं हुई है। कहा कि आप इसकी मिनी ट्रांजेक्शन निकालो। ट्रांजेक्शन कैंसिल हो जाएगी। उसने दो से तीन बार प्रोसेस खुद ही करवाया। इसी बीच युवक ने एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद वह बाजार में आए तो उनके मोबाइल फोन पर खाते से तीन बार में 90 हजार रुपये निकलने के मैसेज आए। एएसपी संतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही साइबर ठग को पकड़ लिया जाएगा।