विजेताओं को किया गया सम्मानित
कांधला। शामली के राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय हुई जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अनु चौहान 100 मीटर में प्रथम, 200 मीटर में द्वितीय और 400 मीटर में प्रथम प्राप्त किया। रिले रेस में भी अव्वल रहा। तानिया गोला फेंक में प्रथम, हैमर थ्रो में प्रथम, डिस्कस थ्रो मेें प्रथम स्थान पाया। पूजा ने 400 मीटर रिले रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राखी 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम, 400 मीटर रिले रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवानी 800 मीटर दौड़ , 400 मीटर रिले रेस और 800 मीटर रिले रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। निशा 400 मीटर दौड़ में अव्वल स्थान प्राप्त किया। प्रियंका ने डिस्कस थ्रो में द्वितीय, आरती भाला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में संजना गोला फेंक में प्रथम, डिस्कस थ्रो में प्रथम, भाला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्योति ने 800 मीटर दौड़ में प्रथम प्राप्त किया। पूजा लंबी कूद में द्वितीय, ट्रिपल जंप तृतीय, हैमर थ्रो में तृतीय स्थान पर रही। सोनिया ने 1600 मीटर रिले दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीपांशी 100 मीटर बाधा दौड़ में बाजी मारी। सब जूनियर वर्ग में मुस्कान 400 मीटर रिले रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। काजल डिस्कस थ्रो में प्रथम और गोला फेंक में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। सोमवार को सभी विजेताओं को प्रधानाचार्या अनुराधा राठी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।