शामली। कांधला ब्लाक के कंपोजिट स्कूल डांगरोल में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर विजयी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया दो सप्ताह पूर्व बीआरसी पर विज्ञान क्विज कराई गई थी, जिसमें प्रत्येक ब्लांक के 20 मेधावियों का चयन किया गया। चयनित छात्रों ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत मंगलवार को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपने अपने माॅडल का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी मे कंपोजिट स्कूल डांगरोल के छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएसए कोमल ने विजेता छात्रों दीपांशु व आदित्य मेहरा को पांच हजार रूपये व ट्राफी देकर संमानित किया गया। बुधवार को स्कूल में पहुंचने पर विजयी छात्रों काे स्टाफ ने संमानित किया गया। कार्यक्रम में शील कुमार, रीना, दीप्ति, महेंद्र सिंह, महिमा मलिक आदि मौजूद रहे।
-