फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धा- पहले कोरोना की जंग जीतेंगे, फिर करेंगे शादी

विज्ञापन
बबारी थाने में तैनात रोहित हुड्डा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पहले कोरोना की जंग जीतेंगे, फिर करेंगे शादी
विज्ञापन

बाबरी (शामली)। जनपद के बाबरी थाने पर तैनात यूपी पुलिस के सिपाही रोहित हुड्डा जिला बुलंदशहर के गांव तेवड़ा के मूल निवासी है। कोराना के खिलाफ चल रही जंग की खातिर उन्होंने अपनी शादी टाल दी है। कोरोना संकट के समय में उन्होंने अपनी ड्यूटी और देश के प्रति फर्ज को प्राथमिकता दी है। सिपाही रोहित ने बताया कि उसकी शादी गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी युवती के साथ होना तय हुई है। 20 अप्रैल को बरात जानी तय थी। शादी की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी थी, लेकिन देश में कोरोना संकट की वजह से उन्होंने शादी को फिलहाल टाल दिया है। इस समय एक सिपाही होने के नाते देश और जनता की सुरक्षा करना उनका फर्ज है। उन्होंने बताया कि वे लॉक डाउन से पहले 13 मार्च को घर गये थे। उन्होंने फैसला लिया कि देश में हालत सामान्य होने के बाद ही शादी करेंगे, तब तक देश सेवा में अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने तय कर लिया है कि जब तक कोरोना की जंग नहीं जीत लेंगे, तब तक वे घर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें