कांधला। ग्राम पंचायत कांधला देहात नई बस्ती में पिछले दो वर्षों से पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गली में जलभराव की समस्या बनी है। वहीं ग्रामीणों के मकानों में पानी घुसने लगा है।
समस्या के समाधान के लिए लोग ग्राम प्रधान व खण्ड विकास अधिकारी के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकला। रविवार को नाराज ग्रामीणों ने एक बार फिर प्रदर्शन किया। खुर्शीद का कहना है कि जलभराव से मकान और स्वास्थ्य दोनों को नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर समस्या के समाधान कराने व अधिकारियों की पोल खोलने का निर्णय लिया है।