शामली बैठक में भाग लेने पहुंचे सैनी समाज के लोग।
- फोटो : SHAMLI
समाज की प्रतिभाओं को करेंगे प्रोत्साहित
शामली। सैनी समाज समिति की बैठक मंगलवार को शहर में नौ कुआं रोड स्थित जनेश्वर सैनी आढ़ती के आवास पर हुई। बैठक में वक्ताओं ने समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि शिक्षा व कला के क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।
सैनी समाज के अध्यक्ष बाबूराम सैनी ने कहा कि 18 सितंबर को सैनी सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में मंत्री जसवंत सैनी व उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड व पंजाब राज्यों से भी अतिथि शिरकत करेंगे। संगठन मंत्री दीपक सैनी ने कहा कि सैनी समाज अधिकतर कृषि कार्य से जुड़ा है। खेत में कड़ी मेहनत से फसल तैयार करते है। बैठक की अध्यक्षता सुनील सैनी ने की और संचालन सुभाष सैनी व प्रवीण सैनी ने किया। बैठक में आभेराम सैनी, पूरन सैनी, रामकुमार सैनी, युवा अध्यक्ष रामनिवास सैनी, सुभाष सैनी, रविंद्र सैनी आचार्य, चंदकीराम सैनी, किरतपाल सैनी, अमर सिंह सैनी, सचिन सैनी एडवोकेट, सुनील सैनी, श्याम सैनी, अशोक सैनी, डॉ. रामकिशन आदि मौजूद रहे।