फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ग्रामीण की मौत के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2024 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन में ग्रामीण की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी के साथ कहासुनी व धक्कामुक्की के दौरान फर्श पर गिरने के बाद ग्रामीण की मौत हुई थी।
विज्ञापन

गांव लिलौन निवासी अनित (44) की शुक्रवार सुबह घर में ही मौत हो गई थी। किसी व्यक्ति की सूचना पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया था। पुलिस की जांच में यह सामने आया था कि अनित का अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों के बीच धक्कामुक्की हुई जिसमें अनित फर्श पर गिर गया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि इस मामले में मृतक के बड़े भाई विपिन कुमार की तरफ से तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी अन्नू के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें